16-18 जुलाई को होगा घेराव प्रदर्शन… सारंगढ़ से बड़ी राजनीतिक खबर बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस हमलावर

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़
राज्य में भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला गया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि “भाजपा सरकार जनता को लूटने का नया पैंतरा अपना रही है। घरेलू बिजली दरों में 10 से 20 पैसे, गैर घरेलू दरों में 25 पैसे और कृषि पंपों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया गया है।”

उन्होंने कहा कि पहले से ही खाद, बीज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों को अब महंगी बिजली की मार झेलनी पड़ेगी। देवांगन ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा से उद्योगपतियों के पक्ष में और आमजन के विरोध में फैसले लेती रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि “2003 से 2018 तक रमन सरकार के शासन में बिजली दरें दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ाई गईं। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान पूरे 5 साल में मात्र 2 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई थी और ‘बिजली बिल हाफ’ जैसी योजनाओं से जनता को राहत दी गई थी।”

ताराचंद देवांगन ने भाजपा सरकार पर जनता की प्राकृतिक संपदा को भी निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया और कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा हमारी है, लेकिन भाजपा सरकार हमें ही महंगी बिजली बेच रही है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन की चेतावनी
कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16, 17 और 18 जुलाई को जिले के बिजली कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...