हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिला बड़ा संगठनात्मक सम्मान

खबर को शेयर करे।।।।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को संगठन स्तर पर बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है।

अब तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे सारंगढ़ विधानसभा के कद्दावर युवा नेता हरिनाथ खूंटे को अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हरिनाथ खूंटे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहते हुए प्रदेशभर में अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके निरंतर समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मीडिया से चर्चा के दौरान नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा है, जिसे वे पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाएंगे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े सहित समस्त प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेशभर में अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य पूरी लगन से किया जाएगा।

हरिनाथ खूंटे की इस नियुक्ति को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...