पॉक्सो एक्ट के संगीन मामले में कोसीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ न्यूज़

सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक संगीन मामले में कोसीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 08 जनवरी 2026 को आरोपी योगेश माली उसे डरा-धमकाकर बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से डभरा नावापारा ले गया, जहां रात में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। इससे पूर्व आरोपी ने अपने मित्र सागर निषाद के घर पर भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

पीड़िता के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी के साथी सागर निषाद, दिलीप माली एवं बघेला उर्फ डॉन माली ने उसे भगाने में सहयोग किया। दिनांक 09 जनवरी 2026 को पीड़िता को कोसीर में छोड़ दिया गया और रिपोर्ट करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह भयवश रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी।

मामला तब सामने आया जब पीड़िता के भाई के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में पूरी आपबीती बताई। शिकायत के आधार पर कोसीर पुलिस ने धारा 137(2), 64(1), 64(2)(M), 96, 351(2), 61(2)(A) बीएनएस एवं 4, 6, 17 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया—
1. योगेश माली, पिता फिरतु माली, उम्र 22 वर्ष
2. दिलीप माली, पिता पितर माली, उम्र 20 वर्ष
3. बघेल माली उर्फ बसंत उर्फ डॉन, पिता होरीलाल माली, उम्र 24 वर्ष
(तीनों निवासी ग्राम जशपुर कछार, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़)

पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। इसके पश्चात सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...