चुनावी ड्यूटी में नहीं पहुंचे 2 शिक्षक, किया निलंबित ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

चुनाव के दौरान जिन लोगों की ड्यूटी चुनाव के विभिन्न कार्यों में लगाई गई है। उनकी लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। कोई शराब पीकर ड्यूटी में पहुंच रहा है तो कोई ड्यूटी से ही गायब हो जा रहा है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़

चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित दो शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल द्वारा 17 फरवरी को वोटिंग कराना था।

इस काम के लिए शिक्षक कालीचरण चंद्रा और व्याख्याता एलबी भरत सिंह नेताम की भी ड्यूटी लगाई गई थी। इन्हें 16 फरवरी को मतदान सामग्री उठाने के लिए पहुंचना था, लेकिन ये दोनों ही चुनावी ड्यूटी में नहीं पहुंचे।

निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में घोर लापरवाही बरतने व अनुशासनहीन कार्य करने पर कालीचरण चंद्रा शिक्षक और भरत सिंह नेताम व्याख्याता एलबी को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

इससे पहले एक व्याख्याता एलबी को शराब पीकर आने के कारण सस्पेंड किया गया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...