तीन करोड़ के साइबर फ्रॉड में बैंक कर्मचारी से लेकर सिम कार्ड सेलर तक थे शामिल, पुलिस ने 19 आरोपियों को ऐसे दबोचा ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

करीब 3 करोड़ रुपये के फ्रॉड के मामले में शिकायत के बाद बिलासपुर पुलिस ने 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे,

Cyber Fraud in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस (Bilaspur Police) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने तीन करोड़ के साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. इसके साथ इस इस गिरोह में शामिल बैंक कर्मचारी से लेकर सिम विक्रेता समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया.

दरअसल, मनी ट्रांसफर नेटवर्क के “म्यूल अकाउंट” के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें बैंक कर्मचारी और फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले लोग भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक इन बैंक खातों के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसमें से लगभग 97 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं.

क्या होता है “म्यूल अकाउंट” और “मनी म्यूल”?
“म्यूल अकाउंट” वे खाते होते हैं, जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी की रकम को ट्रांसफर करने में करते हैं. वहीं, जिनके नाम पर इन खातों को खुलवाया जाता है,  उसे “मनी म्यूल” कहते हैं. ये अपराधी नौकरी, इनाम, निवेश, या ऑनलाइन टास्क का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. इन खातों के जरिए धोखाधड़ी की गई रकम इधर-उधर ट्रांसफर कर दी जाती है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है.

ऐसे करते थे ठगी?
* फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड – साइबर ठग भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाते थे.

* ये ठग ऑनलाइन जॉब और इनाम का लालच, पार्ट-टाइम ऑनलाइन काम जैसे गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क आदि का लोगों को झांसा देते थे.

* क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए अपराधी फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को लुभाते थे और उनके अकाउंट्स का इस्तेमाल मनी ट्रांसफर के लिए करते थे.

* फर्जी बैंक केवाईसी अपडेट, फोन कॉल और ई-मेल या मैसेज के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक डिटेल्स चोरी कर लेते थे.

बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई
शिकायत के बाद बिलासपुर पुलिस ने 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. इस दौरान पुलिस की साइबर टीम ने संदिग्ध बैंक खातों की गहन जांच की और साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से कई फर्जी खातों की पहचान की.

मनी म्यूल” बनना भी है अपराध
अगर कोई व्यक्ति साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर “मनी म्यूल” बन जाता है, तो वह भी अपराधी माना जाएगा और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते हैं. इसके अलावा, बैंक खाता और संपत्तियां जब्त हो सकती है. साथ ही जेल या भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है. भले ही व्यक्ति अनजाने में शामिल हुआ हो. भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत मनी म्यूल भी मुख्य अपराधी के बराबर दोषी होगा ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...