विदेशी सेक्स रैकेट… ऐप में लड़कियों की फोटो, रेट से डीलः रायपुर आती थीं रशियन गर्ल्स, 2 महिला दलाल समेत 17 अरेस्ट; 2 युवतियां पहले ही जेल में ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

रायपुर के VIP रोड पर रशियन युवती के हंगामे के बाद लगातार सेक्स रैकेट पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक 2 महिला दलाल समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 2 विदेशी महिलाएं और एक वकील पहले ही जेल में है।

पुलिस ने मास्टर माइंड जुगल कुमार राय और उसके साथी को गिरफ्तार किया है ।

ये आरोपी अलग-अलग राज्यों के साथ विदेश से भी लड़कियों को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाते थे। ये पूरी डील ऐप के जरिए होती थी। इसका मास्टर माइंड जुगल कुमार राय पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है।

इसके अलावा रायपुर, कवर्धा, अम्बिकापुर, महासमुंद, जगदलपुर एवं भिलाई से भी गिरफ्तारी हुई है।

ऐप के जरिए चल रहा था रैकेट

पुलिस की टीम ने आरोपियों के मोबाइल के जांच की। जांच के दौरान LOCANTO APP के जरिए दूसरे देशों और राज्यों के युवतियों की फोटो और कई वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारी मिली है। पुलिस ने डिजिटल डेटा को एनालिसिस करके रायपुर में देह व्यापार चलाने वालों पर कार्रवाई की है। देह व्यापार संचालित करने वाले ऐप के जरिए अपने ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और रेट की जानकारी देते थे।

5-6 फरवरी की रात उज़्बेकिस्तान की महिला ने रायपुर के VIP रोड में हंगामा किया था

उज्बेकिस्तान की लड़की को मिले 27 हजार

उज्बेकिस्तान की लड़की ने पुलिस को बताया कि, जुगल कुमार के बुलाने पर वो मुंबई से रायपुर आई थी। रायपुर में भावेश आचार्य से मिली, जिसके बदले 27 हजार दिया गया। पुलिस ने रवि ठाकरे और जागेंद्र उके उर्फ मोहन को पकड़ा।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जुगल कुमार भागकर पश्चिम बंगाल में छिप गया था, जिसे रायपुर पुलिस की टीम ने 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में केस दर्ज किया गया है।

इन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है,

अब जानिए क्या है पूरा मामला

5-6 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे VIP रोड पर बिलासपुर पासिंग एक कार स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने कार को घेर लिया।

कार के नंबर प्लेट के ऊपर एक और प्लेट लगी हुई थी। इस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। कार में विदेशी युवती नोरा (बदला हुआ नाम) के साथ युवक जो सरकारी वकील भी है, वह सवार थे। युवती देखने में विदेशी नागरिक लग रही थी। ऐसे में आस-पास खड़े लोग उसे रशियन-रशियन पुकारने लगे।

हंगामे के चलते थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इन दोनों को थाने चलने कहा, लेकिन विदेशी युवती अपना फोन मांगने लगी। युवती मौके पर मौजूद एक पुलिस के जवान पर आरोप लगाती रही कि उसने उसका फोन लिया है। करीब 45 मिनट तक बीच सड़क तमाशा चलता रहा। इसके बाद जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाकर दोनों को थाने लाया गया। इनसे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई हो रही है।

क्यों रशियन कहा जा रहा है विदेशी युवती को

नोरा उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। भारत में देह-व्यापार में उज्बेकिस्तान, तुर्की, इस रीजन के देशों से आने वाली इन कॉल गर्ल्स को रशियन कहा जाता है। उनके पहनावे, गोरे रंग, शारीरिक बनावट की वजह से यही शब्द चर्चा में रहता है। इस अवैध व्यापार में दलाल इन्हें रशियन बताकर हाईप्रोफाइल ग्राहकों से संपर्क करते हैं।
Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...