कलेक्टर के अध्यक्षता में चिराग परियोजना समिति बैठक हुआ संपन्न

खबर को शेयर करे।।।।

कलेक्टर ने चिराग परियोजना के जिला स्तरीय समिति की बैठक ली

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में चिराग परियोजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि ग्रामों का चयन, सामुदायिक कैडर का चयन, हितग्राही मूलक कार्यों में हितग्राही का चयन पारदर्शिता एवं मूलभूत आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने समन्वित कृषि पद्धति एवं एकीकृत पोषक प्रबंधन का क्रियान्वयन, सिंचाई संसाधन बढ़ाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने, उद्यानिकी फसलों, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र को केंद्रित करते हुए कार्ययोजना बनाने, आधारभूत जानकारी एकत्र कर आवश्यकता अनुरुप प्रशिक्षण एवं कृषक भ्रमण का आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अमित शर्मा पी.ई.चिराग परियोजना रायपुर और आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि ने चिराग परियोजना अंतर्गत कृषि संबंधित जानकारी से अवगत कराया। बैठक में हरिशंकर चौहान, परियोजना निदेशक, ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, सुरेश दामके, लीड बैंक मैनेजर, एन. के. भारद्वाज, सहायक संचालक कृषि (बलौदाबाजार), एन.पी. ओगरे, सहायक संचालक मत्स्य पालन, डॉ. सुनील कुमार जोल्हे, नोडल अधिकारी, पशुधन विकास विभाग, जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी, मुकुन्द कुमार भगत, उद्यान विकास अधिकारी, पंकज नामदेव, क्रेडा, उप अभियंता, योगेश कुमार नायक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, डॉ. रविन्द्र कुर्रे, व्ही.ए.एस. बिलाईगढ़ उपस्थित थे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...