पंचायत चुनाव को लेकर राज्य स्तरीय परीक्षण बैठक

खबर को शेयर करे।।।।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु हुआ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मद्देनजर सोमवार को शाम 4 बजे राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेसिंग प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एस के टंडन, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार कोमल साहू, मनीष सूर्यवंशी, सांख्यिकी अधिकारी एस के सिंह, सहायक अधीक्षक स्थानीय निर्वाचन के के स्वर्णकार सहित मास्टर ट्रेनर जे आर बंजारे, एस आर अजय, भगवान दास बसंत आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण बैठक में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) की भूमिका, मतदाता सूची की प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन को राजनीतिक दल को उपलब्ध कराने, मास्टर ट्रेनर, सेक्टर अधिकारियों, मतदान दल और एजेंट की नियुक्ति, चुनाव प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों को अवलोकन हेतु बुलावा पत्र जारी करने, मतदान केंद्रों का रूट चार्ट तैयार करने, आचार संहिता लागू, लाउड स्पीकर का उपयोग, कंट्रोल रूम की स्थापना करना, व्यय टीम की नियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लानिंग करने, आरटीओ से वाहन व्यवस्था करने, नाम निर्देशन पत्र जमा करने, प्रतीक चिन्ह आबंटन, नाम वापसी, महिला और पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी के संबंध में निर्देश, मतदान दिवस के पूर्व मतदान सामग्री का वितरण, मतदान के हर दो घंटे में मतदान का प्रतिशन प्रदान करने, मतदान दल की वापसी, मतपत्र और मतपत्र के सहपत्र दस्तावेज का पृथक पृथक से स्ट्रांग रूम में संधारण, मतगणना दल, प्रभारी अधिकारी और मतगणना एजेंट की नियुक्ति, मतगणना का रिजल्ट जारी करने आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...