जनपद पंचायत बिलाईगढ़ हेतु विधायक प्रतिनिधि बने संजय साहू

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH BILAIGARH

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहतरा (न) निवासी संजय साहू को विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें द्वारा जनपद पंचायत बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें जनपद पंचायत की सामान्य सभाओं, सम्मेलनों एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा में विधायक का प्रतिनिधित्व करने हेतु अधिकृत किया गया है।

संजय साहू लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। वे पूर्व में युवा कांग्रेस में जिला महासचिव एवं बिलाईगढ़ विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे ब्लॉक कांग्रेस सरसीवा के उपाध्यक्ष तथा साहू समाज में परिक्षेत्र अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी संगठनात्मक सक्रियता, सामाजिक सेवा एवं जनहित कार्यों में निरंतर भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं, ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं साहू समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...