सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। जिला मुख्यालय में पत्रकारों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। जिला प्रेस क्लब सारंगढ़-बिलाईगढ़ को भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटित कर दी गई है। यह भूमि जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा प्रदान की गई है।
आबंटित भूमि पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक थवाईत ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विधिवत नारियल तोड़कर पूजा-अर्चना की और भूमि पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में किशोर मनहर, गौतम बंजारे, रवि तिवारी, राहुल भारती, गोविन्द बरेठ, संतोष चौहान, टार्ज़न महेश, योगेश कूर्रे, गोल्डी जोल्हे, हेमंत बंजारे, रोशन वर्मा, संतोष जायसवाल, अशोक मानिकपुरी, प्रशांत प्रधान, कोशिश जांगड़े, चुनेश साहू, मुकेश जोल्हे ,अजय खूंटे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश खुंटे ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए ₹21,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उनकी इस पहल का प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया और इसे पत्रकार हित में महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

जिला प्रेस क्लब को भूमि आबंटन से क्षेत्र के पत्रकारों को एक स्थायी मंच मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे पत्रकारों की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...