सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..!

खबर को शेयर करे।।।।

नए राशन कार्ड ,नाम जोड़ने और विलोपन सहित खाद्य विभाग ने निर्धारित समय में किया आवेदनों का निराकरण

SARANGARH BILAIGARH :- सुशासन तिहार 2026 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा जिले में राशन कार्ड संबंधी आवेदनों का निराकरण करते हुए कुल 859 हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए गए। इस अभियान के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया गया।

खाद्य विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विकासखंड सारंगढ़ में 55 नए राशन कार्ड बनाए गए, 86 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए तथा 92 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए। वहीं विकासखंड बरमकेला में 88 नए राशन कार्ड जारी किए गए, 39 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए और 71 सदस्यों के नाम हटाए गए।

इसी प्रकार विकासखंड बिलाईगढ़ में 200 नए राशन कार्ड बनाए गए, 105 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए तथा 123 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए। इसके अलावा अन्य राशन कार्ड संबंधी प्रकरणों का भी निराकरण करते हुए जिले में कुल 859 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

खाद्य विभाग ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई गईं, जिससे हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...