राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर के दरबार..!

खबर को शेयर करे।।।।

अनुविभागीय अधिकारी, पटवारी और दंपती पर मिलीभगत से खसरा बदलकर 0.134 हेक्टेयर भूमि दूसरे के नाम दर्ज कराने का आरोप, आपराधिक कार्रवाई की मांग।

SARANGARH BILAIGARH :- जिले में राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी कर जमीन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित हेमलाल निराला ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अशोक कुमार साहू, उनकी पत्नी सरोजनी साहू तथा तत्कालीन राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी पैतृक भूमि का रिकॉर्ड बदलकर दूसरे के नाम दर्ज करा दिया गया। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार ग्राम सरसीवा स्थित खसरा नंबर 1026, रकबा 0.134 हेक्टेयर भूमि वर्षों से उनके परिवार के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में आवेदन प्रस्तुत कर वास्तविक कब्जे वाली भूमि खसरा नंबर 915/6 के स्थान पर खसरा नंबर 1026 को ऑनलाइन रिकॉर्ड में जोड़ने के लिए कथित रूप से कूटरचना की गई।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौके की जांच और तहसीलदार की रिपोर्ट आने से पहले ही महज एक माह के भीतर आदेश पारित कर भूमि को सरोजनी साहू के नाम दर्ज कर दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में राजस्व नियमों की अनदेखी की गई और रिकॉर्ड में फर्जी परिवर्तन कर उन्हें उनकी जमीन से वंचित करने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस कथित फर्जीवाड़े में तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी, हल्का पटवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने शासन को धोखा देने, कूटरचना और छलपूर्वक भूमि हस्तांतरण के आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत की गई है। अब इस मामले में जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

नोट: यह समाचार शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या संबंधित पक्ष का जवाब प्राप्त होना शेष है। जांच के बाद ही तथ्यों की अंतिम पुष्टि होगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...