बंदूक की नोक पर करते थे बाइक की लूट, पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

खबर को शेयर करे।।।।

Ambikapur Crime

पिस्तौल की नोक पर मोटरसायकल लूट की घटना को अंज़ाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.

आप तक छत्तीसगढ़

आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल व वाहन भी जब्त किया है. सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं.

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि पीड़ित साहाबू निवासी ग्राम डुमरभावना थाना सीतापुर ने सीतापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह नल जल योजना के अंतर्गत मनीष अग्रवाल के ठेकेदारी मे लेबर ठेकेदार का काम करता हैं घटना दिनांक 15 दिसंबर 2024 को सीतापुर से बिजली बोर्ड लेकर मनीष अग्रवाल का मोटरसायकल टीव्हीएस स्पोर्ट सीजी/15/डीटी/5381 लेकर डुमरभावना नल जल योजना के साइड पर जा रहा था. वह जैसे ही ग्राम बमलाया से आगे तालाब के पास पहुंचा ही था कि 02 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी कों हाथ देकर रोका और लिफ्ट मांगी प्रार्थी जैसे ही उनको अपने मोटर सायकल में बैठाने के लिये रोका तो एक आदमी प्रार्थी के कनपटी मे और दूसरे आदमी ने उसके के पेट में कट्टा जैसी कोई चीज सटा कर बोला कि मोटर सायकल छोडकर यहां से जल्दी भाग नही तो गोली मार देंगे.

मोटरसाइकल लेकर भाग गए लुटेरे

दोनों अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी से पैसा और मोबाईल मांग रहे थे, तब प्रार्थी ने देने से इनकार कर मोटरसायकल से डर से नीचे उतर कर मोटरसायकल उन अज्ञात लोगों को दे दिया. दोनों अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल स्टार्ट कर अम्बिकापुर रोड की ओर भाग गये. घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने सेठ मनीष अग्रवाल को दी. मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 371/24 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.

200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज की जांच कर घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियों की पहचान कर आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार. इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि दिन दहाड़े हुई इस लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट गई. इस दौरान लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तब जाकर आरोपियों के वाहनों की पहचान की गई. जांच में एक काले रंग की स्कार्पियो एन वाहन एवं अन्य आरोपियों के मामले मे शामिल होने की जानकारी हाथ लगी.

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...