जानें-क्या होगा खास, छत्तीसगढ़ को मिलने वाली है बड़ी सौगात, NRDA ने दिया फार्मास्युटिकल पार्क के लिए 142 एकड़ जमीन,

खबर को शेयर करे।।।।

Chhattisgarh Pharmaceutical Park: साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए नए साल में बड़ी खुशखबरी की तैयारी कर ली है. छत्तीसगढ़ के पहले फार्मास्युटिकल पार्क  के लिए विभाग ने 142 एकड़ जमीन दे दिया है. आइए आपको बताते हैं ये पार्क कहां बनाया जाएगा और इसमें खास क्या होगा.

छत्तीसगढ़ के पहले फार्मास्युटिकल पार्क को लेकर सामने आई बड़ी खबर

आप तक छत्तीसगढ़

New Raipur Pharmaceutical Park: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कुछ ही दिनों में सेंट्रल इंडिया का नया फार्मास्युटिकल हब (Pharmaceutical Hub) बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. फार्मास्युटिकल पार्क से नए अनुसंधान, विकास और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) द्वारा सेक्टर 22 ग्राम तूता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) को फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना के लिए 141.84 एकड़ भूमि आबंटित की गई है. इस पार्क के विकास को राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अहम माना जा रहा है.

रोजगार के नए आयाम’
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस परियोजना से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि होने के साथ ही फार्मास्युटिकल क्षेत्र में हेल्दी कॉम्पटिशन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना से घरेलू एवं वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा उत्पादों की बढ़ती मांग को हम आसानी से पूरा कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के माध्यम से राज्य के 77 लाख 20 हजार परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है, जिसे आने वाले समय में 10 लाख रुपये तक किए जाने का लक्ष्य है.।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...