पत्रकारों के हित में पत्रकार संघ जिला कलेक्टर को सौपा सामूहिक ज्ञापन

खबर को शेयर करे।।।।
जनसंपर्क की कार्यप्रणाली और सरकारी कार्यक्रमों की सूचना के विषय में की चर्चा



सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ आज प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों ने जिला कलेक्ट पहुंचकर जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली और पत्रकार हितों की सुरक्षा के विषयों पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू से मुलाकात की।
वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक थवाईत और श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक के साथ पत्रकार साथियों ने जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी बातें रखी। सीएम कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हूए चिन्हांकित पत्रकारों को पास देने जनसंपर्क के ग्रुप से पत्रकारों को मनमाने ढंग से ऐड करने और फिर मनमाने ढंग से निकालने, फिर ऐड करने जैसे कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। पत्रकारों ने पत्रकार साथियों के मान सम्मान देने और निस्वार्थ निष्पक्ष समाचारों के संकलन जैसे विषयों से अवगत कराते हुए पत्रकार हित की चर्चा की। जिला कलेक्टर ने उक्त विषयों पर पत्रकारों की बात सुनी उन्हें आश्वासत किया और कहा कि आपकी मेहनत और सहयोग हमेशा मिला है और भविष्य में आपकी बातों को विचार करते हुए जिले की विकास के लिए बैठक कर एक साथ मिलकर हम सब प्रयासत रहेंगे।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ दीपक थवाईत प्रेस क्लब जिलाअध्यक्ष सारंगढ़, गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, योगेश कुर्रे, संतोष चौहान, कैज़ार हुसैन, गोपेश महाराज, टार्जन महेश, कमल चौहान, मुकेश जोल्हे, लक्ष्मी यादव, कमलेश चौहान,कशिश जांगड़े, चुनेश्वर साहू, मिलन महंत , हसन अली, अरुण निषाद  इत्यादि पत्रकार साथी शामिल रहे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...