जांजगीर चांपा क्रोकोडायल पार्कःठंड में धूप सेंकने पानी से बाहर निकले मगरमच्छ ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

प्रदेश का सबसे बड़ा क्रोकोडायल पार्क जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव में है। इस सेंटर को गांव के मुड़ा तालाब में बनाया है। वर्तमान यह 360 से अधिक मगरमच्छों का प्राकृतिक रहवास सेंटर है। वर्तमान में क्षेत्र का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। यही कारण के मुड़ातालाब के आईलैंड में सुबह बड़ी संख्या मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए बाहर निकल रहे हैं।



ऐसे में ये तालाब में आसानी से नजर आ जा रहे हैं। इन्हें देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। जनवरी के 18 दिन में ही 12600 पर्यटक इन्हें देखने पहुंच चुके हैं। इसमें 300 बच्चे शामिल हैं।

क्रोकोडायल पार्क के प्रबंधक अजय राठौर ने बताया कि मगरमच्छों के शरीर में तापमान नियंत्रण की क्षमता नहीं होती है, इसलिए वे अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए धूप का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि कोटमीसोनार गांव में पाए जाने वाले मगरमच्छ स्वच्छ जलीय प्रजाति के हैं।

इस प्रजाति के मगरमच्छ मीठे पानी वाली नदियों, झीलों व मानव निर्मित तालाबों, नहरों और कुंओं में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इनके लिए 5 मीटर से अधिक गहरा तालाब नहीं होना चाहिए। गर्मी के दिनों में गर्मी से बचने के लिए ये स्वयं को दलदली स्थानों के कीचड़ में दबाए रखते हैं। जब कि ठंडी के मौसम में ये धूप में निकल आते हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...