मां ने नहीं बनाया खाना तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पीट-पीटकर कर मार डाला ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी. एक पुत्र ने अपनी मां की खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद में लात-घूसे से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली सी बात को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी बेटा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है.

मामला बागबहार थाने के वंसतपुर का है, जहां बेटे ने अपने घर में अपनी ही मां की पिट पिटकर हत्या कर दी. महज खाने बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में लात घुसे से मारपीट कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो मामले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि एक पार्थी ने बागबहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि बंसतपुर निवासी मृतका प्रेमवती चौहान (उम्र 65 वर्ष) से बीती रात करीब 7.30 बजे उसका पुत्र पुरुषोतम धुरिया के ‌साथ खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.

ऐसे बढ़ा विवाद और…
मां के खाना नहीं बनाए जाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुरषोत्तम ने अपनी मां से जमकर मारपीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद एक रिश्तेदार ने बागबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. बागबहार पुलिस ने आरोपी पुरषोत्तम धुरिया के विरुद्ध धारा 103(1) BNS का तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया. आरोपी के अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...