छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्कूल बस और ट्रक की भयानक टक्कर, 2 की मौत; कई छात्र घायल ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Kondagaon Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में NH 30 पर एक स्कूली बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई है. इस हादसे में बस चालक और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 4 छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा

School Bus Accident in Kondagaon: छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जहां एक स्कूली बच्चों से भरी बस की ट्रक से भिड़त हो गई. इस हादसे में बस में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई है. वहीं, 12 बच्चे घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसमें 4 बच्चों की हालत नाजुक है. वहीं, दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां हाईवा की चपेट मेें आने से महिला की मौत हो गई.

नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा
यह भीषण सड़का हदासा कोंडागांव में नेशनल हाईवे 30 पर हुआ है. जहां स्कूली बच्चों को भ्रमण से वापस आ रही बस की ट्रक से  भीषण टक्कर हो गई. बस में सवार सभी बच्चे और शिक्षक मिडिल स्कूल केवंट टोला जिला मोहला-मानपुर के हैं. स्कूली बस में सवार बच्चे और शिक्षक तीर्थगढ़, चित्रकूट दंतेवाड़ा बारसूर से भ्रमण कर वापस आ रहे थे. इसी दौरान कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलपुटी  नया बस स्टैंड के सामने नेशनल हाईवे 30 पर बस हादसे की शिकार हो गई.

दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर
दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर निकल रही हाईवा ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम लक्ष्मी बाई है बताया जा रहा है कि एचटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक हाईवे जो की भिलाई इस्पात संयंत्र के गेट से वेस्टेज राखड़ लेकर निकल रही थी. तभी मेडिकल से दवाई लेकर घर जा रही बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर हाईवे महिला को चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके पर ही हाई वा छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इस दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस की विवेचना जारी है ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...