GST अधिकारी के बेटे ने की 36 लाख की ठगी,  बिटकॉइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ऐसे लगाया चूना ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के भिलाई से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक जीएसटी अधिकारी के बेटे ने अपनी सीनियर से 36 लाख रुपये की ठगी कर ली . इस खबर में जानिए कि आखिर इस शातिर ठग ने कैसे इतने बड़े अमाउंट पर चूना लगा दिया.

Financial Scams: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में बिटकॉइन ट्रेडिंग (Bitcoin Trading) के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी नागपुर के सेंट्रल जीएसटी (GST) डिपार्टमेंट में तैनात अधिकारी का बेटा है. पुलिस (Chhattisgarh Police) ने  28 वर्षीय आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ (Tanmay Vinod Kohad) को नागपुर (Nagpur) से गिरफ्तार कर लिया है. विनोद पर आरोप है कि उसने अपनी इंजीनियरिंग की सीनियर को पहले छोटे निवेश में फायदा दिखाया और फिर बड़ा अमाउंट लेकर ठगी को अंजाम दिया. मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बया जा रहा है

जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने 16 अगस्त 2024 को सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में वैष्णवी ने बताया कि साल 2016 में वह बीआईटी दुर्ग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती नागपुर निवासी तन्मय से हुई, जो उसका जूनियर था. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वैष्णवी पुणे की एक आईटी कंपनी में नौकरी करने लगी. साल 2019 में अचानक तन्मय ने उसे फोन कर संपर्क किया. उसने कहा कि उसने भी अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और नौकरी की तलाश में है. बातचीत के दौरान उसने वैष्णवी को बिटकॉइन ट्रेडिंग का लालच दिया,

छोटा मुनाफा दिखा कर बड़ा खेला कर दिया
तन्मय ने वैष्णवी को समझाया कि बिटकॉइन ट्रेडिंग से बड़ा मुनाफा होता है. उसने वैष्णवी को पहले 7,800 रुपये निवेश करने के लिए कहा. कुछ ही दिनों में तनमय ने वैष्णवी को 6,500 रुपये का मुनाफा लौटाया. इस छोटे निवेश के मुनाफे से प्रभावित होकर वैष्णवी उसकी बातों में आ गई. इसके बाद तन्मय ने बड़े मुनाफे का लालच दिया और विश्वास दिलाया कि उसका पैसा सुरक्षित रहेगा. 10 अगस्त 2020 से 28 अप्रैल 2022 के बीच वैष्णवी ने तीन किस्तों में 73 हजार 51 रुपये, 5 लाख 10 हजार 362 रुपये और 30 लाख 31 हजार 299 रुपये तन्मय के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

पैसे मांगने पर करने लगा टालमटोल
जब वैष्णवी ने मुनाफा या अपनी मूल राशि वापस मांगी, तो तन्मय बहाने बनाने लगा. कई बार फोन कॉल और मैसेज का जवाब नहीं देने पर वैष्णवी को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर स्मृति नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की. इस दौरान तन्मय का लोकेशन नागपुर के न्यू वसुंधरा सोसाइटी बेल तरोरी रोड पर मिला. टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और दुर्ग ले आई.

आरोपी का बैकग्राउंड और परिवार

तन्मय के पिता विनोद कोहड़ नागपुर में सेंट्रल जीएसटी डिपार्टमेंट के स्टैटिक्स डिपार्टमेंट में सुपरिंटेंडेंट हैं. वह छत्तीसगढ़ के कई जिलों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जिसमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे स्थान शामिल हैं. प्रमोशन के बाद वह नागपुर में पदस्थ हैं ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...