सारंगढ़ क्षेत्र के पंच सरपंच नामांकन के लिए बनाए गए जोन ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़


नामांकन की अंतिम तिथि 03 फरवरी

जोन मुख्यालय : सारंगढ़, कोसीर, छिन्द, कनकबीरा, सुलोनी, गोड़म, जसपुर, मल्दा ब, केड़ार, हरदी, भेड़वन, नौरंगपुर

सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच पद के लिए नामांकन 27 जनवरी से प्रारंभ है, जिसका अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025 निर्धारत है। प्राप्त नामांकन का संवीक्षा 4 फरवरी को किया जाएगा, जिससे पात्र अपात्र स्पष्ट होगा।

प्रत्याशियों की सूची, चुनाव चिन्ह और नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2025 निर्धारत है। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 अंतर्गत सारंगढ़, कोसीर, छिन्द, कनकबीरा, सुलोनी, गोड़म, जसपुर, मल्दा ब, केड़ार, हरदी, भेड़वन, नौरंगपुर को जोन मुख्यालय बनाया गया है, जहां उस जोन मुख्यालय में आने वाले ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच पद का नाम निर्देशन कार्य होगा।

सारंगढ़ जनपद कार्यालय में खम्हारडीह, कोतरी, गोड़िहारी, कटेली, चन्दाई, रापागुला, चंवरपुर, दानसरा, उधरा, अमेठी, कुधरी, भंवरपुर और दुर्गापाली के सरपंच पंच का नाम निर्देशन कार्य होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भवन कोसीर के जोन में कोसीर, भाठागांव, कुम्हारी, पाट, कपिस्दा अ, बटाउपाली अ, मुड़वाभाठा, सिलियारी, मुड़पार बड़े, चांटीपाली, उच्चभिट्ठी, लेन्ध्रा शामिल है।

ग्राम पंचायत भवन कनकबीरा के जोन में कनकबीरा, सालर, बटाउपाली ब, अचानकपाली, घठोरा, दबगांव, खम्हारपाली, रामटेक, सराईपाली, बैगीनडीह, छातादेई शामिल है। ग्राम पंचायत भवन छिन्द के जोन में छिन्द, परसकोल, कलमी, परसदा बड़े, साल्हे, टाडीपार, कटेकोनी, बरभांठा अ, लीमगांव, रिवापार, खोखसीपाली, बोरिदा, कोतमरा शामिल है। मंगल भवन सुलोनी के जोन में सुलोनी, बरदुला, तिलाईदादर, गंतुली छोटे, सुंदराभाठा, पचपेडी, गाताडीह, छुहीपाली, उलखर, सिरोली शामिल है।

ग्राम संगठन भवन गोड़म के जोन में गोड़म, ग्वालीनडीह, पिण्डरी बा.पा., जेवरा, गुड़ेली, छर्रा, टिमरलगा, हिच्छा, कपिस्दा ब, बंजारी, धौराभांठा, भीखमपुरा शामिल है। ग्राम पंचायत भवन जसपुर के जोन में जसपुर, अंडोला, दहिदा, मल्दा अ, पासीद, सिंघनपुर, भद्रा, गंतुली बड़े, बरभांठा ब शामिल है। ग्राम पंचायत भवन मल्दा ब के जोन में मल्दा ब, बुदेली, बोईरडीह, गोड़ा, डोमाडीह अ, परसदा छोटे, कपरतुंगा, खरवानी छोटे, अमलीपाली ब, माधोपाली शामिल है।

ग्राम पंचायत भवन नौरंगपुर के जोन में नौरंगपुर, खुर्सी, मुड़पार छोटे, खर्री बड़े, अमझर, ठाकुरदिया, सिंगारपुर, फरसवानी, खरवानी बड़े, मौहाढोढ़ा, घौठला बड़े, अमलीडीपा शामिल है। ग्राम पंचायत भवन भेड़वन के जोन में भेड़वन, भोथली, डडाईडीह, खुडूभांठा, खैरा छोटे, कौवाताल, जसरा, घौठला छोटे शामिल है। ग्राम पंचायत भवन हरदी के जोन में हरदी, कुर्राहा, जिल्दी, बासीनबहरा, मुड़ियाडीह, सुवाताल, रेड़ा, हिर्री शामिल है।

ग्राम पंचायत भवन केड़ार के जोन में केड़ार, पहन्दा, देवगांव (पठा.), अमलडीहा, भड़ीसार, गंजाईभौना, सहसपानी, खजरी, डोमाडीह ब, खर्री छोटे, अमलीपाली अ शामिल है।

Latest
भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मो... छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!