5 साल की बच्ची की अर्धनग्न लाश…रेप-मर्डर की आशंका:बिलासपुर में अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में खून से सनी मिली, चॉकलेट लेने गई थी मासूम ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में खून से सनी मिली है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची कल शाम चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन दोबारा लौटी नहीं। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की खून से सनी लाश मिली है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी है। इसी कॉलोनी में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। परिवार सहित रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है।




छत पर मजदूर ने देखी लाश
दरअसल, मंगलवार की सुबह एक मजदूर छत पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि एक बच्ची मरी हालत में पड़ी है। खून से सनी भी है। वह घबरा गया। तत्काल छत से नीचे उतरा और आसपास मौजूद साथियों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। टीम मौके से सबूत जुटा रही है। डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर है।

बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन लौटी नहीं

मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन वह दोबारा लौटी नहीं। बच्ची की हर जगह तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली। आज सुबह मृत हालत में मिली है।बच्ची के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोपी ने बच्ची से बेरहमी से क्रूरता की है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...