ऑब्जर्वर सहित टीम ने सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया

खबर को शेयर करे।।।।

जायजा लेते हुए कलेक्टर धर्मेश साहू सहित टीम

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जून 2024/लोकसभा सीट जांजगीर चांपा और रायगढ़ के मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश साहू के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर श्री जी स्रीनी और सारंगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर श्री रमेश कोलार ने मतगणना परिसर की सारी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियो, कर्मचारियों, मतगणना कर्मी, राजनीतिक दलों के एंट्री और आउट गेट, मतगणना हाल में बेरिकेटिंग व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री साहू ने सभी टेबल व्यवस्था, फोटोकॉपी, कंप्यूटर का पुनः चेक किया। एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को स्पॉट सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। दोनो प्रेक्षकों ने मतगणना परिणाम के प्रपत्र का अवलोकन किया और प्रपत्र में प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह को मैच किया। इस दौरान एसपी श्री पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) श्री वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू, नोडल अधिकारी स्वीप श्री हरिशंकर चौहान, एसडीओ श्री पीडब्ल्यूडी विग्नेश कुमार और निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डनसेना उपस्थित थे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...