
सारंगढ़/देश सहित प्रदेश में ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। ठगकर्ता अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला निकालकर सामने आए हैं सारंगढ़ के कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत से जहां ग्राम पंचायत मुड़वा
भांठा में रहने वाली एक युवती के साथ ग्राम कुर्रहा में रहने वाले
अश्वनी चौरगे ने लगभग डेढ़ लाख से अधिक राशि का ठगी कर
लिया। पीड़ित महिला ने बताया की अश्वनी से उसकी मुलाकात
एक शादी के दौरान हुई जहां वो अपनी ऊंची पहुंच और बैंको के
साथ अपनी अच्छी ताल मेल बताया, महिला को भी पैसों की सख्त आवश्यकता थी जिसके कारण महिला अश्वनी के झांसे में
आ गई, अश्वनी कभी उससे डुक्यूमेंट के नाम पर तो कभी बैंक
के अधिकारियों को देने के नाम पर महिला से पैसा ठगने लगा
जब महिला लोन लोन 6महीना बीत जाने के बाद भी नही हुआ तो महिला ने अपने आप को ठगा हुआ मेहसूस किया जिसके
बाद उसने अपने नजदीकी थाने कोसीर में मामले की लिखित शिकायत कर दी, महिला के पास अश्वनी को भेजे पैसे के ऑन
लाईन ट्रांजेक्शन भी मौजूद है।और अब महिला पुलिस से उचित
न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही है।बताया जा रहा है अश्वनी
लोगो से अपनी बड़े लोगो से पहुंच का हवाला देकर शासकीय
कर्मचारियों को ट्रांसफर कराने के नाम पर भी ठगी करता है।

