पत्नी-पत्नी बैठकर पी रहे थे शराब, अफेयर के शक में हुआ विवाद, अगले दिन हाथ-पैर और खोपड़ी सहित मिला कंकाल, जानें ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

रायगढ़ में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की अफेयर के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दोस्तों के साथ लाश को जला दिया, इसके बाद पुलिस को गुमराह करता रहा.  

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,

जहां पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने दोस्तों के साथ जला दिया. गांव के लोगों को हाथ-पैर और खोपड़ी समेत कई कंकाल मिले तो इस मामले का खुलासा हुआ. मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी. कुछ साल पहले ही आरोपी अमृत केरकेट्टा ने उससे दूसरी शादी की थी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला
पूरा मामला 20 फरवरी की रात का है. पति अमृत और पत्नी जयमति बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान अफेयर के शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हा गया. विवाद में पति कहने लगा कि तुम्हारा किसी और से अफेयर है. जब विवाद बढ़ा तो अमृत ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. नशे की हालत में उसने पहले लात-घूंसों से पीटा, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने गांव के ही तीन दोस्तों को बुलाया.

3 दोस्तों के साथ मिलकर लाश को जलाया
अपने साथी मयंक, श्रवण और राजेंद्र के साथ घर में बैठकर सबूत छिपाने के लिए साजिश रची. चारों दोस्त मिलकर लाश को खेत में लेकर गए. जहां बहुत सारा पैरा इकट्ठा कर शव को जला दिया. इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर वापस चले गए. 21 फरवरी को सुबह गांव के कुछ लोग शौच करने के लिे अखराडाड झाबर की ओर गए. इस दौरान उन्हें जले हुए पैरा के पास अधजले कंकाल दिखे, जिससे वह बुरी तरह घबरा गए. वापस गांव आकर पुलिस को सूचना दी.

आरोपी ने पुलिस को किया गुमराह


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की. जांच में पता चला कि अमृत केरकेट्टा की पत्नी गायब है. अमृत केरकेट्टा से पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया. लेकिन जब पुलिस ने आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि कंकाल उसकी दूसरी पत्नी जयमति विश्वकर्मा का ही है. बता दें कि अमृत की पहली पत्नी की मौत बीमारी से हुई थी. फिलहाल साक्ष्य छिपाने में मदद करने वाले साथी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...