शादी से जुड़े 3 सुसाइड केस…2 मौत: बॉयफ्रेंड से शादी नहीं हुई तो लड़की ने पिया जहर; दूल्हा बनने से पहले युवक ने लगाई फांसी ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर सुसाइड के 3 अलग-अलग केस सामने आए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों शादी से जुड़े हुए हैं। पहला केस कोरबा का है। यहां प्रेमी के साथ शादी से परिजन ने इनकार किया तो नाबालिग ने जहर पीकर अपनी जान दे दी।

शादी से जुड़ी  तीन सुसाइड केस में एक नाबालिग लड़की और युवक की मौत हुई है,एक की हालत गंभीर है।

वहीं, बाकी 2 केस बालोद जिले के ही हैं। इनमें एक युवक ने शादी से 2 महीने पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं एक युवक तो एक हफ्ते बाद ही दूल्हा बनने वाला था। उसने खुद को आग के हवाले कर दिया, हालांकि उसका इलाज चल रहा है लेकिन युवक 90 फीसदी तक झुलस गया है।

पहला मामला कोरबा के करतला थाना इलाके के रीवा गांव का है। यहां एक 17 साल की नाबालिग छात्रा ने कीटनाशक पी लिया। मृतका की पहचान सुमन कंवर के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी।

नाबालिग ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम, अस्पताल में रोत हुए परिजन ।



घटना सोमवार दोपहर की है, उस समय घर के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। मां पड़ोस में थी और घर पर सुमन अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। इसी दौरान उसने खेत में छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक को पी लिया।

जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सुमन को बेहोश पाया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छात्रा के बड़े भाई जमुना प्रसाद के अनुसार, सुमन एक युवक से प्रेम करती थी और उससे फोन पर बात भी करती थी।

लड़के वालों ने शादी का प्रस्ताव भी भेजा था

सुमन के लिए लड़के वालों के यहां से शादी का प्रस्ताव भी आया था लेकिन परिजनों ने नाबालिग होने और पढ़ाई का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुमन का मोबाइल फोन भी छीन लिया। युवक से बातचीत बंद होने पर ऐसा कदम उठाने की आशंका है

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाउद कुजूर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।

बालोद जिले के ग्राम दानिटोला के कोमल सिंह रावटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

दूसरा मामला- दो महीने बाद दूल्हा बनने वाला था युवक

दूसरी घटना बालोद जिले के ग्राम दानीटोला की है। दानीटोला के रहने वाले कोमल सिंह रावटे (30) ने सोमवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपने घर में फांसीलगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल की पिछले महीने ही सगाई हुई थी। 20, 21 और 22 अप्रैल को शादी समारोह था। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इसी बीच कोमल ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता तिलक रावटे सोमवार सुबह 8 बजे खेत गए थे। कोमल अपने कमरे में था। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर कोमल की मां को कुछ अजीब लगा। खिड़की से झांका, तो उसका बेटा कोमल फंदे से झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

कोमल बालोद के कर्मा कॉम्प्लेक्स में एक मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बालोद टीआई रविशंकर पांडेय का कहना है कि किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बयान और जांच के आधार पर वजह पता चल पाएगी।

बालोद जिले के ग्राम टेंगना बरपारा में तरुण विश्वकर्मा ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की

तीसरा मामला- शादी से 7 दिन पहले खुदकुशी की कोशिश

वहीं बालोद जिले के ही गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा में तीसरी घटना हुई। जहां 23 साल के तरुण विश्वकर्मा ने अपनी शादी के 7 दिन पहले खुद को आग के हवाले कर दिया। शादी के कार्ड भी छप चुके थे, जिसके बाद रविवार रात युवक ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली।

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक 90 प्रतिशत तक जल चुका है। धमतरी के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Latest
भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मो... छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!