सारंगढ़ जेल में बड़ी लापरवाही जिम्मेदार आखिर कौन..?

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court: सारंगढ़ उप जेल में कैदियों से जेल कर्मियों ने की थी आनलाइन वसूली, तीन अप्रैल तक शासन को हाई कोर्ट में पेश करना होगा जवाब ,

सारंगढ़ बिलाईगढ़


Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ उप जेल में पदस्थ जेल कर्मियों की मनमानी और दबंगई ऐसा कि कैदियों से आनलाइन उगाही कर ली। कर्मियों की डिमांड पूरी ना करने वाले कैदियों के साथ मारपीट जैसे अमानवीय घटनाओं को भी अंजाम दिया। उप जेल में बंद कैदियों ने जब मामला हाई कोर्ट में दायर किया तब कोर्ट भी अचरज में पड़ गया। कैदियों के परिजनों ने आनलाइन ट्रांजेक्शन का स्टेटस अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में पेश किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिवीजन बेंच ने डीजी जेल,राज्य शासन व सारंगढ़ उपजेल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 10 लोगों के खिलाफ अवैध वसूली मामले में जांच चल रही है। डिवीजन बेंच ने राज्य शासन को नए सिरे से शपथ पत्र के साथ पूरी जानकारी देने कहा है। इसके लिए तीन अप्रैल तक की मोहलत दी है।


Bilaspur High Court: सारंगढ़ उप जेल में कैदियों से जेल कर्मियों ने की थी आनलाइन वसूली, तीन अप्रैल तक शासन को हाई कोर्ट में पेश करना होगा जवाब

Bilaspur High Court बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ उपजेल में पदस्थ जेल कर्मियों ने गजब कर दिया। कैदियों से अवैध उगाही करने में लगे रहे। इसके लिए आनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराया। आनलाइन पैसा वसूल करने के बाद धौंस जमाने के लिए मारपीट भी की। अवैध उगाही,मारपीट और जेल कर्मियों की दंबगई का मामला जब हाई कोर्ट पहुंचा तब सुनवाई के दौरान कोर्ट भी यह सुनकर हैरान रह गया है कि कैदियों से अवैध वसूली में जेल कर्मी ही संलिप्त है। दो कैदियों के परिजनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट के सामने जेल कर्मियों को आनलाइन दिए पैसे का दस्तावेज पेश किया है।

कोर्ट ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश बीते सुनवाई में दिया था। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जवाब पेश करते हुए महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी पेश की जाएगी। कोर्ट ने राज्य शासन काे शपथ पत्र के साथ पूरी जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है।

10 के खिलाफ चल रही है जांच, एक को किया है दंडित

महाधिवक्ता ने डिवीजन बेंच को बताया कि कैदियों से अवैध वसूली और मारपीट के मामले में 10 कर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। एक कर्मचारी को दोषी पाए जाने पर दंडित किया गया है। तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन कर्मियों के मामले में जांच चल रही है।

हस्तक्षेप याचिका में भी साथ-साथ हो रही सुनवाई

दीपक और दिनेश चाैहान ने अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के माध्यम से बिलासपुर हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के परिजन जेल में बंद है। अवैध उगाही के लिए मारपीट की शिकायत की है। साथ ही आनलाइन बैंक पेमेंट का स्टेटस भी पेश किया है।

0 डिवीजन बेंच की सामने आई सख्ती

जेल में कैदियों से अवैध उगाही और पैसे ना देने वाले कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की घटना को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। डिवीजन बेंच की सख्ती भी सामने आई है। कोर्ट ने राज्य शासन से नए सिरे से रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...