ग्रामीण बोले रातभर सड़क पर सो लेंगे, पर जमीन नहीं देंगे… जनसुनवाई हर हाल में रोकेंगे..!

खबर को शेयर करे।।।।

17 नवंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर अब हालात पूरी तरह गर्मा चुके हैं। लालाधुरवा,सरसरा,धौराभाठा,जोगनी और कपिसदा के ग्रामीणों ने सड़क पर मोर्चा संभाल लिया है और साफ चेतावनी दी है कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।

ग्रामीणों का विरोध इतना तीव्र हो चुका है कि वे रातभर सड़क पर सोने तक को तैयार हैं,लेकिन जनसुनवाई नहीं होने देंगे। गांवों से आए पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों ने सड़क पर ही डेरा डाल दिया है, टेंट और आयोजन सामग्री लेकर जा रही गाड़ियों को रोक दिया गया है, जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना जबरन जनसुनवाई कर प्रशासन जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि कई बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं की गई।
“जमीन हमारी माँ है इसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।”इसी भावना के साथ ग्रामीण ठंड और रात के अंधेरे में भी सड़क पर डटे रहने की तैयारी कर चुके हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन को खुला संदेश दिया है“अगर जरूरत पड़ी तो पूरी रात यहीं सड़क पर रहेंगे,लेकिन अपनी जमीन नहीं सौंपेंगे,और न ही जनसुनवाई होने देंगे। यह लड़ाई आखिरी सांस तक चलेगी।”

मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस तैनात है,लेकिन ग्रामीणों की संख्या और उनका आक्रोश दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएँ भी बड़ी संख्या में विरोध में शामिल होकर प्रशासन को चुनौती दे रही हैं।

स्थानीय जानकारों का कहना है कि यह विवाद अब सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि ग्रामीणों का अस्तित्व बचाने की लड़ाई बन गया है। हालात ऐसे हैं कि 17 नवंबर की जनसुनवाई पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है और प्रशासन के लिए स्थिति नियंत्रण में लाना बेहद कठिन दिख रहा है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...