समाचार रिपोर्ट सारंगढ़ बिलाईगढ़ में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन..!

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़,

जिले के दर्जनों विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए नगर में रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, पशु चिकित्सा सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि सरकार ने वादों को पूरा नहीं किया तो उन्हें भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रमुख मांगें:
केंद्र के समान 2% महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान किया जाए
• लिपिकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए
• लंबित महंगाई भत्ते की राशि का संयोजन किया जाए
• सहायक शिक्षकों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान प्रदान किया जाए
• कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए

रैली के दौरान अधिकारी-कर्मचारी लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए नगर भ्रमण करते नजर आए। उनका कहना था कि यह प्रदर्शन महज एक चेतावनी है, यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगे व्यापक आंदोलन होगा।

फकीरा यादव, जिला संयोजक, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन

“हमारी मांगें जायज़ हैं, और सरकार को इन्हें गंभीरता से लेना होगा। यदि केंद्र के अनुरूप सुविधाएं नहीं दी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।”

लैलून भारद्वाज, जिला संरक्षक, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन

“ये तो केवल सांकेतिक विरोध है। यदि सरकार ने हमारी मांगों की अनदेखी की, तो भविष्य में कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसके राजनीतिक परिणाम भी भुगतने होंगे।”

इस पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की निगरानी बनी रही, लेकिन विरोध शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अब देखना यह है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...