स्वच्छता थीम पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे और जिला पंचायत अध्यक्ष पांडेय ने बढ़ाया उत्साह..

खबर को शेयर करे।।।।


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 सितंबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय शामिल हुए। कलेक्टर ने उपस्थित शिक्षक और स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता से स्वच्छता का संदेश दिया।

कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, प्राचार्य सुदीप्त प्रधान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...