ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों से की सौजन्य भेंट, शिल्प विकास के लिए जिला कार्यालय खोलने के दिए निर्देश

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 अक्टूबर 2025/ स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैंगीनडीह पहुंचकर स्थानीय शिल्पकारों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनकी मेहनत और कला की सराहना की।

स्थानीय शिल्पकारों की मांग पर मंत्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को शिल्प विकास का जिला कार्यालय खोलने के निर्देश दिए, ताकि पारंपरिक कला को प्रोत्साहन मिले और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हों।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका और मिनकेतन बघेल ने मंत्री यादव को “नाव का शिल्प” भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👉 खबर का मुख्य फोकस:
• शिल्पकारों से मुलाकात
• शिल्पकला का अवलोकन
• जिला शिल्प विकास कार्यालय खोलने के निर्देश
• स्थानीय कला और कलाकारों को प्रोत्साहन

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...