रेशम उत्पादन के लिए 5 लाख का मिलेगा  अनुदान

खबर को शेयर करे।।।।

रेशम उत्पादन के लिए 5 लाख का अनुदान दी जा रही – उप संचालक मनीष पवार

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 दिसम्बर 2024/रेशम का उत्पादन बढ़ाने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा सिल्क समग्र योजना की शुरुआत की गई है। केन्द्रीय रेशम बोर्ड को बढावा देने के लिए इस योजना को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बरमकेला के ग्राम सण्डा के किसानों को रेशम विभाग द्वारा भी क्रियान्वित किया जा रहा है। योजना में हितग्राही किसानों को उन्नत कीटपालन के लिए 5 लाख का अनुदान के लिए शामिल किया है। इसका लाभ दिलाने के लिए रेशम विभाग रायगढ़ के उप संचालक मनीष पवार बरमकेला के ग्राम सण्डा पहुंचे थे और उन्होंने किसानों के खेतो मे जाकर निरीक्षण करते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान उप संचालक पवार ने किसानों को जानकारी दी कि बरमकेला विकास खण्ड मे 70 किसान का चयन किया गया है । सिल्क समग्र योजना में ऐसे भी निजी किसान भी लाभ ले सकते हैं, सिंचित भूमि के किसी भी इस योजना में भागीदारी करेगें। सिंचित भूमि पर पानी की व्यवस्था के लिए नलकूप लगाने के लिए 60 हजार रुपए का अनुदान और पौधरोपण लिए 60 हजार का अनुदान
फसल उत्पादन के बाद रेशम के कीड़ों को व्यवस्थित रखने के लिए भवन निर्माण के लिए 3 लाख 25 हजार रुपए का अनुदान भी दिया जा रहा है। किसानों को उन्नत फसल के लिए 50 हजार का अलग से अनुदान भी दिया जा रहा और कीटनाशक दवाई छिड़काव के लिए 5 हजार रुपए की दवाइयां भी दी जा रही है। कुल मिलाकर 5 लाख रुपये का किसान को अनुदान दिया जा रहा है। इसके तहत किसान का रोजगार कर सकते हैं और विकासखंड बरमकेला इसलिए चुना गया कि काफी बड़ी मात्रा में इस क्षेत्र के किसान रुचि ले रहे है और अच्छे जागरुक भी है और इसमें काफी रुचि ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मधु चंदन नोडल अधिकारी फील्ड ऑफिसर रेशम विभाग बरमकेला व ग्राम सण्डा के रेशम पालन के हितग्राही किसानों की उपस्थिति रही। सिल्क समग्र योजना के लिए प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में जाकर यहां के किसान गणेशराम सिदार, गौरव पटेल, सुदामा साहू, गणेश रंजीत, ध्रुव कुमार गए हुए थे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...