“सारंगढ़ धान खरीदी घोटाला: उपार्जन केंद्र का ऑपरेटर निकला फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड — कुछ डिसमिल जमीन पर बेचा गया 100 क्विंटल धान!”

खबर को शेयर करे।।।।

खबर:
सारंगढ़ – सारंगढ़ हमेशा से धान खरीदी को लेकर सुर्खियों में रहा है। फर्जी रकबा और बोगस खरीदी जैसे मामलों की भरमार के बीच अब एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ विकासखण्ड के भेड़वन उपार्जन केंद्र में पदस्थ ऑपरेटर दीनानाथ पटेल (पप्पू पटेल) पर गंभीर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उसने महज कुछ डिसमिल जमीन को बढ़ाकर 1 से 2 एकड़ तक दिखाया, और उसी पर 100 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी करा ली।

इस फर्जीवाड़े को इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि रिकॉर्ड में सब कुछ सामान्य प्रतीत होता था। लेकिन जांच में सामने आया कि तीन किसानों के नाम पर गलत रकबा दर्ज कर वर्षों से फर्जी खरीदी की जा रही थी।

स्रोतों के अनुसार यह घोटाला सिर्फ जमीन के आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा — बल्कि शासन की किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी दुरुपयोग किया गया, जिससे शासन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सारंगढ़ के कई उपार्जन केंद्रों के प्रबंधक, अध्यक्ष और कर्मचारियों पर फर्जी खरीदी व गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

अब सवाल यह है कि जब केंद्र का ही ऑपरेटर फर्जीवाड़े में लिप्त निकला, तो किसानों की ईमानदारी पर कौन भरोसा करेगा?

👉 बहुत जल्द “भाग 2” में खुलासा होगा — किन किसानों के नाम पर हुआ यह बड़ा फर्जीवाड़ा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...