धनेश्वर जायसवाल बने संयुक्त महामंत्री, कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। ब्लॉक कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण विस्तार करते हुए श्री धनेश्वर जायसवाल (गोड़िहारी) को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्धी एवं जिला अध्यक्ष धरमलाल वर्मा की अनुशंसा और सहमति से की गई है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष विकास कोसले ने नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धनेश्वर जायसवाल की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा का अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जायसवाल असंगठित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।

नवनियुक्त संयुक्त महामंत्री धनेश्वर जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सहित जिला एवं ब्लॉक नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...