सारंगढ़ में भाजपा नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मूलमंत्र..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सारंगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में 17 मार्च से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत जिले के सभी 12 मंडलों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सारंगढ़ नगर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में रामनारायण देवांगन, हरिनाथ खूंटे, कैलाश पंडा, त्रिलोक देवांगन एवं जिला प्रभारी कमल गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने के मूलमंत्र दिए।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराया। इसके साथ ही सोशल मीडिया की भूमिका, वैचारिक परिचर्चा, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान कैलाश पंडा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल सीखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि वैचारिक धार को तेज करने का अनुष्ठान है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण अभियानों के माध्यम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है और यही कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं।

वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उन्हें वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त किया जाता है, जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत बनती है।

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अंत में नगर मंडल स्तर पर आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी द्वारा दी गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...